(अपडेट) शोपियां जिले के रानीपोरा इलाके में मदरसे के बाहर एक युवक मृत पाया गया
May 20, 2026, 14:33 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 20 मई (हि.स.)। बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रानीपोरा इलाके में एक मदरसे के बाहर एक युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान रसिया निवासी बशीर अली के पुत्र बरकत अली मंटू के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि युवक दारुल उलूम के बाहर फांसी पर लटका हुआ मिला। इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी और मौत की खबर फैलने के बाद निवासी और मदरसे से जुड़े लोग इकट्ठा हो गए। मौत के कारण आभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

