पुलवामा के तुजान गांव में एक ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवा शिक्षक की मौत, भाई घायल

WhatsApp Channel Join Now

पुलवामा, 24 नवंबर (हि.स.)। मंगलवार को पुलवामा जिले के तुजान गांव में एक दुखद ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवा शिक्षक की मृत्यु हो गई और उसका भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान पुलवामा के तुजान निवासी मोहम्मद यूसुफ डार के पुत्र सुहैल अहमद डार के रूप में हुई है। वह रहबर-ए-तालीम (आरईटी) में शिक्षक के रूप में कार्यरत था और वर्तमान में रहमू बॉयज मिडिल स्कूल में तैनात था। इस दुर्घटना में उसका भाई फैसल अहमद घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार जब दोनों भाई तुजान स्थित अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर पलट गया। सुहैल की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। युवा शिक्षक की अचानक मृत्यु से उनके परिवार, सहकर्मियों और पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story