श्रीनगर के हैदरपोरा में एक युवक मृत पाया गया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 25 जून(हि.स.)। श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में किराए के मकान में एक युवक मृत पाया गया, उसे बुधवार देर रात बेहोशी की हालत में देखा गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और युवक को बेहोशी की हालत में श्रीनगर के एसएमएचएस

अस्पताल ले गई। हालाँकि डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी मोहम्मद अहसान के बेटे सानू अहमद (18) के रूप में हुई है जो हैदरपोरा में किराए पर रह रहा था। अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत का कारण जानने के लिए आज मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story