श्रीनगर के प्रताप पार्क में एक जवान लड़की ने लगाई खुद को आग

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 29 नवंबर (हि.स.)। शनिवार दोपहर श्रीनगर के प्रताप पार्क में एक जवान लड़की ने खुद को आग लगा ली।

चश्मदीदों ने बताया कि लड़की ने खुद को आग लगाने की कोशिश करते हुए खुद पर कोई ज्वलनशील चीज़ डाली और आग लगा ली जिससे भीड़भाड़ वाले पार्क एरिया में दहशात फैल गई। आस-पास खड़े लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और आग बुझाई और उसे जलने की चोटों के साथ पास के अस्पताल ले जाया गया। लड़की की पहचान की जा रही है।घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की कि किन हालात में यह दुखद घटना हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की प्रताप पार्क में खुद को आग लगाने के बाद जल गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story