अवैध देसी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अवैध देसी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार


कठुआ, 14 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कठुआ के नगरी क्षेत्र के डडोली इलाके से करीब 25 लीटर अवैध देसी शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र निर्देशन में की गई। 13 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट नगरी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डडोली-जखबड़ क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस टीम ने आरोपी महिला निशा पत्नी बॉबी कुमार निवासी डडोली जखबड़ नगरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 25 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से रखे हुए थी। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस पोस्ट नगरी के प्रभारी पीएसआई खेमा राज ने किया, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार केसर, डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह और एसएचओ कठुआ इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे थे। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 184/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story