लोंडना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना आईं सामने

WhatsApp Channel Join Now

ऊधमपुर, 20 मार्च (हि.स.)।

लोंडना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां बक्करवाल समुदाय के एक डेरे पर आवारा कुत्तों के हमले में कई भेड़ों की मौत हो गई है। इस घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

डेरे के सदस्यों के अनुसार आवारा कुत्तों ने हमला कर कई भेड़ों को मार डाला। उनका कहना है कि इस हमले में उन्हें करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जो उनके लिए बड़ी क्षति है।

पीड़ितों ने प्रशासन से तुरंत सहायता की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री से उचित मुआवजा देने की अपील की है ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story