अनंतनाग के मट्टन में एक भारी पत्थर के इनोवा वाहन से टकराने से एक पर्यटक घायल
अनंतनाग, 02 सितंबर (हि.स.)। बुधवार को अनंतनाग जिले के बुमजू मट्टन में एक भारी पत्थर के इनोवा वाहन से टकराने से एक पर्यटक घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज केपी रोड पर बुमजू मट्टन में हुई जब बुमजू दरगाह के पास एक पहाड़ी से अचानक एक भारी पत्थर लुढ़क कर जेके01एटी-8081 पंजीकरण संख्या वाली इनोवा से टकरा गया। पट्टन बारामूला निवासी आरिफ दिलावर खान द्वारा चलाई जा रही इस गाड़ी में पहलगाम से अनंतनाग जा रहे छह पर्यटक सवार थे।
इस घटना में ओडिशा के गंजाम निवासी 55 वर्षीय आर. हिमांशु प्रसाद राव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

