कटरा में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला

WhatsApp Channel Join Now

कटरा, 15 मार्च (हि.स.)।

कटरा में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। इसके चलते वैष्णो देवी टेंपल भवन क्षेत्र में घनी धुंध छा गई जिससे पूरा इलाका धुंध की चादर में लिपटा नजर आया।

बदलते मौसम के बीच यह नजारा काफी मनमोहक दिखाई दिया। बतां दें कि जम्मू कश्मीर में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है जिसका असर कटरा में भी देखने को मिल रहा है।

यहां का मौसम बड़ी ही सुहावना हो गया है और मां के दर्शन करने आए श्रद्धालु इसका खूब आनंद उठा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story