नशा मुक्त समाज की ओर कदम-जीडीसी बनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त समाज की ओर कदम-जीडीसी बनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कठुआ/बनी, 08 मई (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज बनी में बनी सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से नशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन तहसीलदार बनी प्रद्युम अत्री ने किया जबकि एसएचओ बनी पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। तहसीलदार प्रद्युम अत्री ने अपने संबोधन में नशे के नुकसान बताते हुए खेल और योग को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। वहीं एसएचओ पवन सिंह ने नशा तस्करी रोकने में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों और स्टाफ ने भाग लिया।

वक्ताओं ने छात्रों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और साथियों के दबाव से बचने के उपाय बताए। अंत में छात्रों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एनएमबीए के नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. सूदन ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story