फंड गबन के मामले में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 05 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए फंड गबन के मामले में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जीपी फंड और पुलिस कर्मियों की आयकर कटौती के कथित गबन की जांच लंबित होने तक एक आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जेकेएपी-4 सिक्योरिटी बटालियन के पुलिस कर्मियों के जीपी फंड और आयकर कटौती के गबन के मामले में जांच लंबित होने के कारण, संजीव कुमार खजूरिया, आईपीएस (तत्कालीन कमांडेंट जेकेए पी-4 सिक्योरिटी बटालियन), कमांडेंट 1 बॉर्डर बटालियन, जम्मू, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

आदेश में आगे कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान अधिकारी पुलिस मुख्यालय जेएंडके से संबद्ध रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story