कुपवाड़ा के अल्लाचिज़ाब में आधी रात को लगी आग में एक रिहायशी मकान जलकर खाक

WhatsApp Channel Join Now

कुपवाड़ा, 29 नवंबर(हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अल्लाचिज़ाब गांव में आधी रात के समय एक रिहायशी मकान भीषण आग लगने से जलकर खाक हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घर मोहम्मद सुल्तान मीर के बेटे और सारा बेगम के दामाद अब्दुल रशीद मीर का था। आग ने देखते ही देखते पूरे रिहायशी ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे भारी नुकसान हुआ।

अधिकारी ने आगे बताया कि मौके पर मौजूद टीम की त्वरित कार्रवाई से आग को और फैलने से रोका जा सका जिससे आस-पास की संपत्ति को और अधिक नुकसान होने से बच गया। इस बीच भारतीय सेना की टीए 160 यूनिट ने प्रभावित परिवार को रविवार सुबह नाश्ता उपलब्ध कराकर मानवीय सहायता दी और इस कठिन समय में उन्हें सहारा दिया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785172 Articles

Share this story