सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति ने तोड़ा दम

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 2 जून (हि.स.)। बारामूला जिले के तंगमर्ग क्षेत्र में बाबा रेशी मोड़ के पास हाल ही में हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति ने आज दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वाला वह पहला व्यक्ति है। मृतक की पहचान गुलाम मोहिउद्दीन गनई (50) के रूप में हुई है जो बुडगाम के बीरवाह जिले के दानास गांव केा निवासी था।

20 जून को बाबा रेशी मोड़ के पास एक तावेरा गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए थे। मोहिउद्दीन गनई भी उन लोगों में शामिल था। सभी घायलों को पहले तंगमर्ग उप-जिला अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उन्हें विशेष उपचार के लिए उच्च चिकित्सा सुविधाओं में भेज दिया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story