पुंछ के कलाई इलाके में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 08 सितंबर (हि.स.)। मंगलवार सुबह पुंछ जिले के कलाई इलाके में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि खानतर और कलाई के बीच कलाई के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान महमूद अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी खानतर पुंछ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story