जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आया 3.6 की तीव्रता का हल्का भूकंप

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 13 जुलाई (हि.स.)।जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज सुबह 3.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 3.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। इस भूकंप में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले फरवरी में भी जिले में भूकंप आया था जब रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता के भूकंप ने क्षेत्र को हिला दिया था। उस समय पट्टन क्षेत्र भूकंप का केंद्र था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story