‘गज लोक’ डॉक्यूमेंट्री के जरिए वन्यजीव संरक्षण का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
‘गज लोक’ डॉक्यूमेंट्री के जरिए वन्यजीव संरक्षण का संदेश


हीरानगर, 17 अक्टूबर (हि.स.) । जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने इंटैक जम्मू चैप्टर के सहयोग से गज लोक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग आयोजित की। प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हाथियों के जीवन, व्यवहार, प्राकृतिक आवास और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग के डॉ. राजेश शर्मा ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों से संवाद किया और जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story