एसएस जैन सभा के कार्यक्रम में अहिंसा, करुणा और आपसी सम्मान का संदेश दिया

WhatsApp Channel Join Now
एसएस जैन सभा के कार्यक्रम में अहिंसा, करुणा और आपसी सम्मान का संदेश दिया


जम्मू, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने एसएस जैन सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जैन दर्शन, आध्यात्मिक मूल्यों और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिंसा, सत्य, करुणा और आपसी सम्मान जैसे सिद्धांत आज भी समाज को शांति और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं।

प्रिया सेठी ने कहा कि जैन धर्म प्रत्येक जीव के प्रति दया और सम्मान की भावना सिखाता है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की सामाजिक समरसता बनाए रखने और भारत की आध्यात्मिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका है। उन्होंने एसएस जैन सभा के सामाजिक कल्याण और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में एसएस जैन सभा के अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष दरकी नंदन, महासचिव परविंदर जैन, जैन स्त्री सभा की अध्यक्ष नीलम जैन, जैन तरुण सभा की महासचिव सरिता जैन सहित विभिन्न जोनल अध्यक्ष और समुदाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story