यूजीसी नियमों के विरोध में लखनपुर से उठा जनसैलाब, युवा राजपूत सभा ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
यूजीसी नियमों के विरोध में लखनपुर से उठा जनसैलाब, युवा राजपूत सभा ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी


कठुआ, 10 सितंबर (हि.स.)। यूजीसी नियमों को वापिस लेने की मांग को लेकर लगातार आवाज बुलंद हो रही है। युवा राजपूत सभा के बैनर तले काफी संख्या में लोगों ने लखनपुर से पैदल मार्च की शुरूआत की। रैली से पहले महाराज गुलाब सिंह की प्रतिमा पर उन्हें नमन किया गया जिसके बाद मार्च का आगाज किया गया।

यह मार्च नेशनल हाइवे लखनपुर से होता हुआ कालीबडी से लेकर सीधा राजबाग के उपरी इलाके जसरोटा तक जाएगा। जिसके बाद शुक्रवार को यही से मार्च सांबा जिला की ओर जाएगा। मार्च में भाग लेने वालों ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि अगर यूजीसी नियमों को वापिस न लिया गया तो आंदोलन को तेज करने में कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। मार्च में मंदीप सिंह चिब, राजन सिंह, लखनपुर किला माता मंदिर के महंत शांति गिरि जी महाराज ने सरकार से इस नियम को वापिस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों के साथ पिछले करीब एक सौ साल से अन्याय हो रहा है।उनके हकों पर सीधे तौर पर डाका डाला जा रहा है। सामान्य वर्ग आखिर कब तक यह सब सहन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि समय की मांग यही है कि इन नियमों को वापिस लिया जाना चाहिए। उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे कम से कम अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए आवाज बुलंद करें। अगर लोग अब भी अपने हित को लेकर आवाज नहीं उठाएंगे तो फिर आने वाला समय सामान्य वर्ग के हित में नहीं होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story