गांदरबल में बाबा दरिया दीन इलाके के जंगलों में लगीं भीषण आग
श्रीनगर 8 फ़रवरी (हि.स)। गांदरबल में बाबा दरिया दीन इलाके के जंगलों में भीषण आग लग गई जिस पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक आग करीब 2 घंटे पहले लगी और तेजी से जंगल के कुछ हिस्सों में फैल गई जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं।
गांदरबल के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ), इकबाल रसूल डार (आईएफ एस) ने कहा कि आग पर काबू पाने और इसे और फैलने से रोकने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा की आग करीब 2 घंटे पहले लगी थी। हमारा स्टाफ मौके पर है और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

