एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया
बडगाम, 11 अप्रैल (हि.स.)। शनिवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के शेखपोरा स्थित सैयद आबाद कॉलोनी के बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान हुमहामा निवासी गुलाम मोहम्मद भट के पुत्र फैयाज अहमद भट के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव बाग में मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। इलाके को सुरक्षित कर लिया गया और प्रारंभिक जांच मौके पर ही की गई। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि व्यक्ति ने बढ़ती आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया होगा।
पुलिस ने बताया कि उसकी मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है, निवासी इस दुखद घटना पर गहरा सदमा और शोक व्यक्त कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

