जम्मू की गुर्जर कॉलोनी में एक व्यक्ति मृत मिला
Oct 18, 2026, 12:49 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 18 अक्टूबर ( हि.स.)। रविवार सुबह जम्मू के गुर्जर कॉलोनी इलाके में एक फ्लाईओवर के पास 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने जम्मू के चन्नी हिम्मत स्थित गुर्जर कॉलोनी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास शव देखा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को अस्पताल भेज दिया गया है जबकि मृतक की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं।
इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

