राजौरी में एक व्यक्ति मृत पाया गया

WhatsApp Channel Join Now

राजौरी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। सोमवार सुबह जम्मू के राजौरी ज़िले के बेला इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि शव सुबह स्थानीय लोगों को दिखा जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी कस्टडी में ले लिया जिसके बाद उसे मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजौरी भेज दिया गया।

मृतक की पहचान लाह बेहरोटे के रहने वाले मोहम्मद शाहिद काज़ी के तौर पर हुई है। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मामले की छानबीन चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759352 Articles

Share this story