श्रीनगर के पंथा चौक में एक व्यक्ति मृत मिला

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 05 नवंबर(हि.स.)। श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में सड़क किनारे एक 35 वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला जिसकी बाद में मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति श्रीनगर के पंथा चौक में 'स्मार्ट सिटी गेट' के पास बेहोश पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले मुकेश श्रीवास्तव (35) के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774256 Articles

Share this story