राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को पीएसए के तहत लिया गया हिरासत में
Apr 9, 2026, 14:35 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 09 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू संभाग के कठुआ जिले में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान रोमेलू सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक रिकॉर्ड वाला अपराधी है और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। सिंह को जम्मू जिला जेल में रखा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

