बारामूला में घर की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत
Nov 26, 2026, 16:04 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 26 नवंबर ( हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कुंजर इलाके में एक व्यक्ति की अपने घर में दीवार गिरने और उसके नीचे दब जाने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला के कुंजर स्थित लालपोरा में एक दीवार गिरने से व्यक्ति उसके नीचे दबकर घायल हो गया था। उसे एसडीएच मगाम ले जाया गया और बाद में गंभीर चोटों के कारण श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल, बेमिना रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोहम्मद शफी मलिक (35) पुत्र मोहम्मद सुभान मलिक के रूप में हुई है। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

