बारामूला में बीती रात एक तेंदुए का आतंक आया सामने
Apr 5, 2026, 14:53 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बारामुला, 05 अप्रैल (हि.स.)।
बारामूला जिले के रफियाबाद के यारबुग क्षेत्र में बीती रात एक तेंदुए का आतंक सामने आया है जहां उसने हमला कर कई भेड़ों को मार डाला है। इस घटना से स्थानीय परिवार को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इन भेड़ों के सहारे अपना रोजगार चलाते थे और इस हमले से उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इलाके में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

