जम्मू में हैंडलूम विभाग में जॉइंट डायरेक्टर के तौर पर तैनात जेकेएएस अधिकारी मृत पाए गए
जम्मू, 25 जून(हि.स.)। गुरुवार को जम्मू में एक जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) अधिकारी अपने आवास पर मृत पाए गए। मृतक की पहचान रोमीन शेख के रूप में हुई है जो 2005 बैच के केएएस अधिकारी थे और पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के सालियान के निवासी थे। वे कश्मीर डिवीजन में हथकरघा विभाग के संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
अधिकारियों ने बताया कि रोमीन शेख गुरुवार सुबह अपने आवास पर मृत पाए गए। उनकी मृत्यु का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव को आवश्यक चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए ले जाया गया है जबकि संबंधित अधिकारियों ने मृत्यु के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

