बिलावर में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार


कठुआ/बिलावर, 28 मार्च (हि.स.)। जिले के बिलावर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सुलारी मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार से 100 क्वार्टर जेके स्पेशल व्हिस्की और 24 केन बीयर बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार वाहन को रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार अनिल गुप्ता और वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना बिलावर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी कठुआ ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story