युवाओं के लिए सुनहरा मौका-आईएफएफजेके फिल्म प्रतियोगिता और माई भारत पोर्टल से जुड़ने का आह्वान

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं के लिए सुनहरा मौका-आईएफएफजेके फिल्म प्रतियोगिता और माई भारत पोर्टल से जुड़ने का आह्वान


कठुआ, 06 अगस्त (हि.स.)। युवाओं की रचनात्मकता और क्षमता को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कठुआ ने दो महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से युवा शक्ति को आगे आने का आह्वान किया है। एक ओर आईएफएफजेके उभरते फिल्म निर्माताओं की प्रतियोगिता 2026 के जरिए उभरते फिल्मकारों को मंच दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विकास और कौशल के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

रंग-ए-सिनेमा नए जम्मू-कश्मीर की झलकियाँ थीम पर आधारित आईएफएफजेके प्रतियोगिता में युवा अपनी मौलिक शॉर्ट फिल्म प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसकी अधिकतम अवधि 5 मिनट निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी 26 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की नई छवि, संस्कृति और सकारात्मक बदलाव को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करना है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने युवाओं से माई भारत पोर्टल से जुड़ने की अपील करते हुए बताया कि यह मंच सीखने, नेतृत्व विकास, समाज सेवा, स्वयंसेवा, इंटर्नशिप और कौशल विकास जैसे अनेक अवसर प्रदान करता है। इस पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है और युवा उलइींतंज.हवअ.पद के माध्यम से आसानी से जुड़ सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली ताकत हैं और इन पहलों के जरिए उन्हें आगे बढ़ने, अपनी प्रति दिखाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का अवसर मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story