शहीदी चाैक से शहीद स्मारक तक निकली पदयात्रा

WhatsApp Channel Join Now


शहीदी चाैक से शहीद स्मारक तक निकली पदयात्रा


कठुआ, 13 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कठुआ की ओर से गुरुवार को शहीदी चाैक से जिला पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक तक देशभक्ति पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल, उपायुक्त राजेश शर्मा, एसएसपी मोहित शर्मा सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। शहीद स्मारक पहुंचकर अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करने और युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का अवसर है।

उन्होंने नागरिकों से कठुआ को स्वच्छ रखने, पर्यावरण एवं जल संसाधनों की रक्षा करने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story