8.47 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
8.47 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 25 फरवरी (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 8.47 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस थाना कठुआ के एसएचओ आशीष शर्मा के नेतृत्व में कठुआ पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जनित उर्फ जानू पुत्र मुल्तान सिंह निवासी बरवाल, तहसील व जिला कठुआ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.47 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story