श्रीनगर के बाहरी इलाके बाग-ए-मेहताब में आग लगने से एक डिपार्टमेंटल स्टोर जलकर खाक

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 22 अगस्त (हि.स.)। शनिवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके बाग-ए-मेहताब में आग लगने से एक डिपार्टमेंटल स्टोर जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह के समय बाग-ए-मेहताब स्थित 'ब्लूज़ डिपार्टमेंटल स्टोर' में आग लग गई जिससे पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को सूचना दी।

रंगरेथ और रावलपोरा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया।

इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है जबकि आग लगने के कारण और हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story