कश्मीर हाउस बोट ओनर्स एसोशिएसन का प्रति निधिमंडल उपराज्यपाल से मिला
Jul 3, 2026, 20:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 3 जुलाई (हि.स.)। अध्यक्ष मंज़ूर पख्तून के नेतृत्व में अखिल कश्मीर हाउस बोट ओनर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने हाउस बोट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया जिनमें झेलम नदी पर चलने वाली हाउस बोट के मालिकों का कल्याण, कश्मीर की हाउस बोट को विरासत धरोहर घोषित करना और श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर हाउस बोट सूचना एवं बुकिंग काउंटर की स्थापना शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

