शीतकालीन अवकाश पर जल्द ही निर्णय लिए जाने की संभावना है- शमीमा फिरदौस

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 21 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की शीतकालीन अवकाश पर जल्द ही निर्णय लिए जाने की संभावना है। मंत्री शमीमा फिरदौस ने सुबह के ठंडे तापमान और बच्चों के बीमार पड़ने की आशंकाओं का हवाला देते हुए यह बात कही।

पत्रकारों से बात करते हुए फिरदौस ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सरकार मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि कई बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। सुबह की ठंड के कारण उन्हें गले और सीने में संक्रमण, खांसी और बुखार हो जाता है। इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए हम निश्चित रूप से उचित निर्णय लेंगे।

घोषणा कब तक की जा सकती है, इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि मौसम की स्थिति में और बदलाव होने पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने घोषणा की कोई तारीख नहीं बताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story