पवित्र रमजान महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में राशन की गुणवत्ता को लेकर विवाद आया सामने

WhatsApp Channel Join Now

डोडा, 28 फ़रवरी (हि.स.)।

पवित्र रमजान महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में राशन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गरीबों के लिए वितरित किए जा रहे मुफ्त राशन में खराब गुणवत्ता का चावल और सड़ा हुआ गेहूं दिया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसी एल) स्टोर पर वितरित किए गए चावल में कंकड़ मिले जबकि गेहूं भी खराब और खाने योग्य नहीं था। आरोप है कि रमजान के पवित्र महीने में फ्री सप्लाई के नाम पर निम्न गुणवत्ता का राशन जबरन बांटा जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित राशन को जब्त कर लिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिले के सभी एफसीएल स्टोरों में व्यापक जांच अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें सामने न आएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story