नाबालिग की मौत के मामले में किश्तवाड़ कस्बे और आसपास के इलाकों में रहा पूर्ण बंद

WhatsApp Channel Join Now


किश्तवाड़, 27 अगस्त (हि.स.)। सनातन धर्म सभा और मजलिस-ए-शूरा द्वारा नाबालिग की मौत के मामले में संयुक्त रूप से बुलाए गए बंद के बाद गुरुवार को किश्तवाड़ कस्बे और आसपास के इलाकों में पूर्ण बंद रहा।

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ कस्बे में सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निजी संस्थान बंद रहे जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सार्वजनिक परिवहन भी लगभग नदारद रहा। इस बंद के आह्वान को विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है।

यह बंद नाबालिग लड़की के लिए शीघ्र न्याय और इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुलाया गया था।

दोनों संगठनों के सदस्यों ने प्रशासन से मामले की त्वरित जांच और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है।

इस बीच अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story