हीरानगर में खैर की लकड़ी से भरी कार जब्त, 11 लट्ठे बरामद
कठुआ/हीरानगर, 27 मार्च (हि.स.)। अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने हीरानगर क्षेत्र में एक मारुति-800 कार को खैर की लकड़ी के साथ जब्त किया है। वाहन से 11 खैर के लट्ठे बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हीरानगर थाना पुलिस की टीम ने भेईया क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन जेके02पी-6566 को रोका। तलाशी लेने पर कार में खैर की लकड़ी लदी पाई गई जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में, एसपी ऑप्स मुकुंद तिबरेवाल और एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कट्च के मार्गदर्शन में एसएचओ हीरानगर इंस्पेक्टर अमित सांगडा की टीम द्वारा अंजाम दी गई। मामला वन विभाग से संबंधित होने के चलते जब्त वाहन और लकड़ी को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

