डोडा के मरमत में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 19 सितंबर (हि.स.)। शनिवार को डोडा जिले के मरमत इलाके में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मरमत के पास हुई जब पंजीकरण संख्या जेके06-6479 वाली बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए जीएमसी डोडा अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान कलहोता निवासी गुलजार अहमद के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान अश्विन सिंह, पवन कुमार, पिंकू कुमार, कल्याण सिंह और बलबीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story