जम्मू में एक 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति मृत मिला
Nov 8, 2026, 11:15 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 08 नवंबर(हि.स.)। रविवार सुबह जम्मू के कनाचक इलाके के जसवान गांव में एक 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में एक व्यक्ति मृत पाया गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए कानूनी औपचारिकताओं के वास्ते शव को अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान जसवां गांव के रहने वाले जय सिंह (50) के रूप में हुई, जो भाग सिंह के बेटे थे।
इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

