स्कूटर की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बारामूला, 24 अक्टूबर (हि.स.)। बारामूला जिले के शेरी के मालपोरा इलाके में शनिवार को एक स्कूटर की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि स्कूटर की टक्कर से महिला घायल हो गई और उसे शेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की पहचान गुलशन बेगम (45) के रूप में हुई जो मालपोरा, शेरी के निवासी मोहम्मद रमजान लोन की पत्नी थीं। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765912 Articles

Share this story