रेशम घर कॉलोनी में एक 35 वर्षीय अखबार विक्रेता की उसके घर में गोली मारकर की हत्या

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 17 सितंबर (हि.स.)।गुरुवार दोपहर जम्मू के रेशम घर कॉलोनी में एक 35 वर्षीय अखबार विक्रेता की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रेशम घर कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार शर्मा दोपहर के भोजन के लिए घर लौटे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में घुस आया और करीब से उनके सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गया। शर्मा को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से इलाके के निवासी सदमे में हैं। पड़ोसियों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बावजूद उन्होंने किसी गोली की आवाज नहीं सुनी। शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

पुलिस ने बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और हमलावर की पहचान करने और हत्या के हालात का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story