एनएसएस एसएमवीडीयू ने करवाई आत्मरक्षा कार्यशाला

WhatsApp Channel Join Now
एनएसएस एसएमवीडीयू ने करवाई आत्मरक्षा कार्यशाला


जम्मू, 23 नवंबर (हि.स.)। एनएसएस एसएमवीडीयू ने कैंपस में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। लड़कियों को विभिन्न चालों और तकनीकों के लिए प्रशिक्षित किया गया जिन्हें वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपना सकती हैं।

कार्यशाला की शुरुआत बुनियादी वार्मअप अभ्यास जैसे स्ट्रेचिंग के साथ हुई, जिसके बाद अन्य आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास किया गया। छात्राओं ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्हें सिखाई गई तकनीकों का प्रदर्शन बड़ी रुचि के साथ किया। अंतिम वर्ष के ऋत्विक मिश्रा और कुमार रौशन ने सत्र का संचालन किया। विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ राजीव कुमार ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

Share this story