महाराजा हरि सिंह का असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा: उपराज्यपाल

महाराजा हरि सिंह का असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा: उपराज्यपाल


जम्मू, 23 सितंबर (हि.स.)। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें याद किया। उपराज्यपाल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

उपराज्यपाल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वे महान शिक्षाविद्, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक और आदर्शों से भरपूर एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा अवकाश घोषित किए जाने के कारण इसे और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ, सुंदरबनी, रियासी, उधमपुर आदि जनपदों कार्यक्रम आयोजित किए गए। जम्मू शहर भर में जश्न मनाया जा रहा है। युवा राजपूत सभा गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ बन तालाब से तवी पुल के पास स्थापित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक शोभायात्रा निकाल रही है। प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता भी महाराजा हरि सिंह की जयंती को पूरे जोश के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर और आतिशबाजी करके मना रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/दधिबल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story