महाराजा हरि सिंह की जयंती पर ई-रिक्शा यूनियन कठुआ ने पूरा दिन निशुल्क सेवा प्रदान की

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर ई-रिक्शा यूनियन कठुआ ने पूरा दिन निशुल्क सेवा प्रदान की


कठुआ, 23 सितंबर (हि.स.)। अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 127वीं जयंती के उपलक्ष पर कठुआ शहर के विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने ढंग से उनकी जयंती पर जश्न मनाया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी में कठुआ शहर के ई-रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने 23 दिसंबर शुक्रवार को पूरा दिन निशुल्क सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया।

ई रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने ई-रिक्शा को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर के राजा थे, डोगरा समाज वर्ष 1947 से पहले आजाद था। पिछले 70 साल से राजनैतिक दलों की ओर से किए जा रहे भेदभाव के कारण उनके जयंती पर अवकाश नहीं दिया गया। लेकिन मौजूदा सरकार ने डोगरों की इस मांग को पूरा करते हुए 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया है जिसके लिए ई रिक्शा यूनियन ने सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा यूनियन ने निर्णय लिया है कि महाराजा हरि सिंह जयंती के उपलक्ष पर सभी ई रिक्शा चालक पूरे शहर में निशुल्क सेवा देंगे। जिसमें किसी भी सवारी से कोई भी किराया नहीं वसूला जाएगा। वहीं ई-रिक्शा चालों ने सुबह से शाम 7 बजे तक दिनभर शहर के मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा चलाकर निशुल्क सेवा प्रदान की।

हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story