पंडोरिया से कूल कलां तक 8 किलोमीटर सड़क बदहाल
Aug 23, 2026, 18:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 23 अगस्त (हि.स.)।
बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंडोरिया से कूल कलां तक करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन और बिश्नाह के विधायक डॉ. राजीव भगत से सड़क की ओर ध्यान देने और जल्द से जल्द इसका निर्माण व मरम्मत कार्य करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और लोगों को राहत मिले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

