धारा 370 हटने के 7 वर्ष पूरे-कठुआ में जश्न, भाजपा ने बांटी मिठाइयां

WhatsApp Channel Join Now
धारा 370 हटने के 7 वर्ष पूरे-कठुआ में जश्न, भाजपा ने बांटी मिठाइयां


धारा 370 हटने के 7 वर्ष पूरे-कठुआ में जश्न, भाजपा ने बांटी मिठाइयां


कठुआ, 05 अगस्त (हि.स.)। धारा 370 हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला कठुआ इकाई द्वारा मुखर्जी चैक कठुआ में भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और एक देश एक विधान एक निशान के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है और क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब हालात बेहतर हुए हैं और विकास कार्यों में तेजी आई है। इस दौरान भाजपा युवा नेता राहुल देव ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भी विपक्ष को इसी तरह विरोध करना पड़ेगा जबकि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story