अवैध खनन में लिप्त 7 वाहन जब्त, बनी-चडवाल में अभियान तेज

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन में लिप्त 7 वाहन जब्त, बनी-चडवाल में अभियान तेज


कठुआ, 23 मई (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनी और चडवाल क्षेत्र में 7 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार 22 मई को थाना बनी की टीम ने गट्टी क्षेत्र में गश्त के दौरान 6 वाहन 3 जेसीबी, 1 डंपर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन एवं निर्माण सामग्री के बिना अनुमति (फॉर्म-ए) परिवहन करते हुए पकड़ा। वहीं दूसरी कार्रवाई में चडवाल क्षेत्र में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना वैध अनुमति निर्माण सामग्री ले जाते हुए जब्त किया। सभी 7 वाहनों (3 जेसीबी, 1 डंपर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली) को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story