कल्स्सेर मोड़ पर यात्री ऑटो दुर्घटना में 7 घायल, पांच को उधमपुर  जीएमसी में भेजा गया

WhatsApp Channel Join Now

उधमपुर, 31 मार्च (हि.स.)।

चेनानी के कल्स्सेर मोड़ पर पंजीकरण संख्या जेके 14 जी/2923 वाली एक यात्री ऑटो दुर्घटना में आज सात लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से पांच को आगे के इलाज के लिए उधमपुर के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य यात्रियों 17 वर्षीय सोनी देवी और 19 वर्षीय शावली देवी को मामूली चोटें आईं और उन्हें मौके पर ही उपचार दिया गया। पुलिस और स्थानीय अधिकारी तत्काल सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और भर्ती किए गए मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story