नाशरी नाके पर 65 गोवंश बरामद, दो वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
नाशरी नाके पर 65 गोवंश बरामद, दो वाहन जब्त


रामबन, 24 अक्टूबर (हि.स.) रामबन पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए नाशरी नाके पर दो वाहनों को रोककर उनमें लदे 65 गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर से रामबन और कश्मीर की ओर गोवंश की अवैध ढुलाई किए जाने की सूचना के आधार पर पुलिस थाना बटोत की टीम ने नशरी में नाका लगाया। इस दौरान पंजीकरण संख्या जेके19ए-7806 और जेके02एएल-1611 वाले दो वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान पहले वाहन में 32 जबकि दूसरे वाहन में 33 गोवंश लदे हुए पाए गए। पुलिस ने कुल 65 गोवंश बरामद कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना बाटोत में एफआईआर संख्या 80/2026 और 81/2026 के तहत संबंधित कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामबन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गोवंश की अवैध ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story