कठुआ में कराटे का दमखम दिखाने जुटे जम्मू-कश्मीर के 65 खिलाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में कराटे का दमखम दिखाने जुटे जम्मू-कश्मीर के 65 खिलाड़ी


कठुआ, 26 नवंबर (हि.स.)। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में ऑल एज ग्रुप लड़के एवं लड़कियों की अंतर-डिवीजन यूटी स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर संभाग के करीब 65 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें कश्मीर संभाग के 32 खिलाड़ी शामिल हैं।

एडीडीसी कठुआ सुरिंदर मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान एसी पंचायत अजीत कुमार जो जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में जम्मू संभाग के वंश शर्मा ने कश्मीर संभाग के मोहम्मद इजान मलिक को हराया। अंडर-17 वर्ग में कश्मीर के माजिद मुश्ताक ने जम्मू के चमन सिंह को तथा अंडर-19 वर्ग में जम्मू के विशाल ने कश्मीर के इश्तियाक मीर को शिकस्त दी। इस अवसर पर अंडर-19 और अंडर-14 लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। चैंपियनशिप का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story