पुष्पकृषि विभाग के 62 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी अपने आवास पर फांसी पर लटके पाए गए

WhatsApp Channel Join Now

गांदरबल, 08 अक्टूबर (हि.स.)। गांदरबल जिले के वुस्सान इलाके में गुरुवार को पुष्पकृषि विभाग के 62 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी अपने आवास पर फांसी पर लटके पाए गए। यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है है।

मृतक की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। वह गांदरबल के वुस्सान के निवासी थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और निर्धारित कानूनी और चिकित्सा-कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है और घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story